मारवाड़ के इस प्रमुख व्यापारिक केंद्र के गौरवशाली इतिहास, अद्वितीय भूगोल और औद्योगिक विरासत के बारे में जानें।
सुमेरपुर शहर राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम भाग में पाली जिले में जवाई नदी के उत्तर में स्थित है। यह प्रदेश की राजधानी जयपुर से लगभग 370 किमी व संभागीय मुख्यालय जोधपुर से लगभग 140 किमी दूरी पर स्थित है। सुमेरपुर 25.1526° उत्तरी अक्षांश एवं 73.0823° पूर्वी देशांतर पर समुद्र तल से 260 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या - 62 नगर से होकर गुजरता है।
समुद्र तल से ऊंचाई
260 मीटर
राष्ट्रीय राजमार्ग
NH-62
जयपुर से दूरी
~370 किमी
सुमेरपुर शहर मारवाड़ के महाराजा सुमेरसिंह जी द्वारा 1912 में स्थापित किया गया था। यहाँ के शासकों ने नगरों को बसाने के लिए विशेष रूचि ली थी। एवं शीघ्र बसावट हेतू नागरिकों को भूखंड निःशुल्क दिए गये थे, व्यवसाय कर मुक्त किया गया था तथा आम जनता के लिए सुरक्षा प्रदान की गयी थी। शुरू के कुछ दशकों में अकाल एवं महामारी के कारण जनसंख्या में कमी अंकित की गई।
संस्थापक शासक
महाराजा सुमेरसिंह जी
शुरुआती नीति
व्यवसाय कर मुक्त
आवास प्रोत्साहन
निःशुल्क भूखंड
वर्ष 1946 में मारवाड़ महाराजा उम्मेद सिंह जी द्वारा जवाई नदी पर जवाई बांध का निर्माण शुरू किया गया जो 1956 में पूर्ण हुआ, जिसकी पूर्ण भराव क्षमता 61.25 फीट है। जवाई बांध की जल आपूर्ति के लिए उदयपुर की कोटडा तहसील में सेई परियोजना बनाई गयी है। जवाई की प्राकृतिक गुफा में कई तेंदुए एवं भारतीय धारीदार हाइना, मगरमच्छ के साथ साथ कई पशु पक्षी का आवास है। जवाई में स्थित बेरा गाँव की पहाड़ियों को पैंथर हिल्स या लेपर्ड हिल्स आफ़ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है। बांध का मुख्य उद्देश्य जवाई नहर से जोधपुर को पेयजल उपलब्ध करवाना था। इस नहर से कृषि कार्यों को प्रोत्साहन मिला जिससे सुमेरपुर का विकास अधिक हुआ।
पूर्ण भराव क्षमता
61.25 फीट
प्राकृतिक आवास
लेपर्ड हिल्स ऑफ़ इंडिया
निर्माण पूर्ण वर्ष
1956
वर्ष 1837 में सुमेरपुर से 8 किमी दूरी पर एरनपुर छावनी बनायीं गयी थी, जहाँ वर्ष 1857 में हुए आन्दोलन के पहले युद्ध के युद्धबंधी ब्रिटिश सैनिकों द्वारा रखे गये थे। वर्ष 1871 से 1873 में एरनपुर छावनी के नाम पर एरनपुर स्टेशन का निर्माण हुआ जिसका नाम बाद में सुमेरपुर जवाई बांध रेलवे स्टेशन रखा गया।
छावनी की स्थापना
वर्ष 1837
स्टेशन निर्माण
1871 से 1873
वर्तमान नाम
सुमेरपुर जवाई बांध स्टेशन
सुमेरपुर में नगर का विकास भैरू चौक से हुआ, यह स्थान पुरानी ग्राम आबादी उन्दरी (सुमेरपुर) से कुछ दूरी पर नियोजित रूप से विकसित हुआ। वर्ष 1964 में सुमेरपुर में कृषि उपज मंडी समिति की स्थापना हुई, जिससे लगातार कृषि विपणन के कारण आर्थिक विकास हुआ। सुमेरपुर कृषि मंडी पाली, सिरोही, जालोर क्षेत्र की प्रख्यात मंडी है। सुमेरपुर में मुख्य पैदावार गेंहूँ, मक्का, तिल इत्यादि की होती है। सुमेरपुर में भवन निर्माण सामग्री, लोहे के फर्नीचर, व सबसे ज्यादा किराणा का सामान तथा आटोमोबाइल का व्यापार होता है। मुख्य रूप से सुमेरपुर में प्राचीन खेदड़ा मंदिर, हनुमान मंदिर, जैनमंदिर, बाणमाता मंदिर, शिव मंदिर, मामाधणी मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर आदि स्थित हैं। सुमेरपुर में सिणप तालाब पर बना मामाधणी मंदिर अधिक प्रसिद्ध है।
कृषि मंडी स्थापना
वर्ष 1964
विकास का केंद्र
भैरू चौक
प्रमुख व्यापार
किराणा, लोहे के फर्नीचर, ऑटोमोबाइल
© 2026 SumerpurCity.in • All information is curated from verified local and municipal records of Pali District, Rajasthan.